नवगछिया : खगड़िया-पूर्णिया एनएच 31 फोरलेन परियोजना में अड़चन, एलाइनमेंट नक्शे में त्रुटि

नवगछिया : खगड़िया-पूर्णिया एनएच 31 सड़क को फोरलेन में परिवर्तित करने की परियोजना में बाधा आने लगी है। जिला भू-अर्जन कार्यालय के अमीन ने संरेखन (एलाइनमेंट) की जांच में त्रुटि पाई है। फोरलेन की डीपीआर बनाने वाली कंसल्टेंट एजेंसी कास्टा इंजीनियर्स ने जो नक्शा उपलब्ध कराया था। उसमें बिहपुर के पास दयालपुर के नजदीक के कई गांव-मौजे में गलती पाई गई है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसलिए भू-अर्जन कार्यालय ने बेगूसराय स्थित भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के परियोजना निदेशक को नक्शा लौटा दिया है। अब भू-अर्जन कार्यालय ने एलाइनमेंट की जमीन का स्केच मानक स्केल पर डिजाइन कर मांगा है। जिला भू-अर्जन पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि एनएचएआई को नक्शा वापस किया गया है।

एनएचएआई से त्रुटि दूर कर संशोधित नक्शा मांगा गया है। उल्लेखनीय है कि खगड़िया-पूर्णिया एनएच 31 सड़क लगभग 140 किलोमीटर लंबी है। जो खगड़िया में बूढ़ी गंडक पर बने पुल के उत्तरी भाग से लेकर नवगछिया पुलिस जिला (भागलपुर), गेडाबाड़ी (कटिहार) के रास्ते पूर्णिया तक डबलिंग की जानी है। फोरलेन बनने से सहरसा और मधेपुरा को भी फायदा होगा।

क्योंकि महेशखूंट से उत्तरी ओर सहरसा जाने वाली एनएच 107 से जुड़ेगी। वहीं, नवगछिया जीरोमाइल से उत्तरी ओर विजय घाट पुल होकर मधेपुरा तक जाएगी। एनएचएआई के पीडी अभिषेक कुमार ने बताया कि इस परियोजना के पूर्ण होने से यातायात क्षमता बढ़ेगी। यात्रा में लगने वाला समय कम होगा और क्षेत्र के आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। करीब 1595 करोड़ के खर्च की संभावना है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है