नवगछिया : भागलपुर जीरोमाइल के नजदीक सेतु टीओपी से लेकर नवगछिया जीरोमाइल तक (विक्रमशिला सेतु छोड़कर) की वर्तमान सड़क नये वित्तीय वर्ष से फोरलेन के रूप में दिखाई देगी, ताकि समानांतर पुल चालू होने पर वाहनों के आवागमन में परेशानी नहीं हो। दरअसल, एनएच 131 बी की वर्तमान टू-लेन सड़क का फोरलेन में रूपांतरण दो चरण में किया जाएगा। इसको लेकर गुड़गांव की एजेंसी वीकेएस ने डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) एनएच डिवीजन को सौंप दी है। एनएच डिवीजन से यह रिपोर्ट मोर्थ की मंजूरी के लिए भेजी गई है।भागलपुर जीरोमाइल के नजदीक सेतु टीओपी से लेकर नवगछिया जीरोमाइल तक (विक्रमशिला सेतु छोड़कर) की वर्तमान सड़क नये वित्तीय वर्ष से फोरलेन के रूप में दिखाई देगी, ताकि समानांतर पुल चालू होने पर वाहनों के आवागमन में परेशानी नहीं हो। दरअसल, एनएच 131 बी की वर्तमान टू-लेन सड़क का फोरलेन में रूपांतरण दो चरण में किया जाएगा। इसको लेकर गुड़गांव की एजेंसी वीकेएस ने डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) एनएच डिवीजन को सौंप दी है। एनएच डिवीजन से यह रिपोर्ट मोर्थ की मंजूरी के लिए भेजी गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पहले चरण में 9.8 किमी के लिए 238 करोड़ रुपये का खर्च आंका गया है। एनएच ने इस रिपोर्ट को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ) को भेज दिया है, जहां कुछ बिंदु पर जवाब मांगा गया है। मोर्थ के जवाब की तैयारी एनएच डिवीजन में की जा रही है। जवाब से संतुष्ट होने पर मोर्थ राशि जारी करेगा। इसके बाद टेंडर निकाला जाएगा। एजेंसी दूसरे चरण के लिए भी डीपीआर तैयार कर रही है। यह सेतु टीओपी से लेकर जिच्छो पेट्रोल पंप तक करीब 6.2 किमी लंबी वर्तमान सड़क के दोगुनी हो जाएगी। एनएच के कार्यपालक अभियंता ब्रजनंदन कुमार ने बताया कि मोर्थ से डीपीआर फाइनल होने के बाद टेंडर निकाला जाएगा। प्रस्तावित एलायनमेंट में भू-अर्जन की अधिक समस्या नहीं होगी। वर्तमान एनएच के दोनों ओर विभाग की जमीन उपलब्ध है।
सेतु के मेंटेनेंस का टेंडर हुआ रद्द, दोबारा निकाला जाएगा
एनएच डिवीजन ने तकनीकी कारणों से विक्रमशिला सेतु के मेंटेनेंस के लिए निकाला गया टेंडर रद्द कर दिया है। यह 29 मार्च को खुलना था। अब इस योजना के लिए पुनर्निविदा 9 अप्रैल को होगी। करीब 22 लाख रुपये से सालाना मेंटेनेंस का ठेका किसी एजेंसी को दिया जाना था। जो सेतु की सड़क पर गिरे बालू-गिट्टी की नियमित सफाई के साथ-साथ सेतु पर बिजली की व्यवस्था करेगी। इसके अलावा आंशिक मरम्मत का काम भी एजेंसी द्वारा ही कराया जाना है।

आठ करोड़ से सेतु पर अलकतरा की एक परत बिछेगी
एनएच डिवीजन ने विक्रमशिला सेतु पर मौजूदा सड़क पर अलकतरा की एक परत बिछाने के लिए निविदा आमंत्रित किया है। इस काम के लिए 844.483 लाख (करीब 8.44 करोड़) से इंप्रूवमेंट टू राइडिंग क्वालिटी प्रोग्राम (आईआरक्यूपी) के तहत सेतु पर करीब 4.60 किमी लंबी एनएच 133बी सड़क चकाचक बनेगी। इस पर अभी मास्टिक लेयर बिछा हुआ था। जो वाहनों की नियमित आवाजाही से घिस गई है। इस कार्य का टेंडर 9 अप्रैल को खुलेगा। चयनित एजेंसी को छह माह में आईआरक्यूपी वर्क पूरा करना होगा।
सुखनिया नदी पर 42 करोड़ से बनेगा नया पुल
एनएच डिवीजन भागलपुर से हंसडीहा के बीच सुखनिया नदी पर 42 करोड़ की लागत से नया पुल बनाएगा। इसको लेकर टेंडर आमंत्रित किया गया है। 17 अप्रैल को टेंडर खुलेगा। यह पुल बौंसी के आगे नदी पर मौजूदा पुल की जगह लेगा। भागलपुर-हंसडीहा एनएच अगले वित्तीय वर्ष में फोरलेन बन जाएगा। इसी को ध्यान में रखते हुए सुखनिया नदी पर नया उच्चस्तरीय आरसीसी पुल बनाने का निर्णय लिया गया है।
