नवगछिया में बदमाशों ने नवगछिया के वार्ड-6 के पार्षद पूनम देवी के प्रतिनिधि पर गोलीबारी की। घायल की पहचान बबलू झा (40) के रूप में की गई है। बदमाशों ने उन पर कई गोलियां चलाई है। पीछे से बदमाशों में उसके पीठ में गोली मारी हे। इधर, घटना की जानकारी के बाद परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए निजी क्लिनिक भागलपुर में भर्ती कराया है। घटना नवगछिया नगर परिषद के सिमरा की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
घायल की पत्नी ने कहा कि जमीन विवाद को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है। मैंने चाय बनाकर उन्हें दिया था। वे चाय पीकर घर से बाहर निकल रहे थे तभी बदमाशों ने पीछे से गोलीबारी की। बाइक सवार 3 बदमाश वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंचे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
जमीन विवाद की आशंका
सूत्रों के मुताबिक भागलपुर के रहने वाले चंदन झा से पिछले कई सालों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। परिजनों ने आशंका जताई है कि जमीन विवाद में गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी के बाद अन्य स्वजन भी निजी अस्पताल पहुंचे।

अपराधियों को पहचान नहीं सकी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
