बिहपुर : प्रखंड अंतर्गत झंडापुर थाना क्षेत्र के मड़वा गांव में एक ही पक्ष के दो अलग-अलग लोगों को मारकर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। एक पक्ष के सुमीत चौधरी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में आरोप लगाया है कि मैं सुबह आठ बजे अपने भाई के साथ खाद लेने जा रहा था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!तभी सुनियोजित तरीके से स्व. मड़वा निवासी गणेश कुंवर के पुत्र बौआ कुंवर, रोहित कुंवर, नीतेश कुंवर एवं विलास कुंवर के पुत्र कन्हैया कुंवर और उपेन्द्र कुंवर के पुत्र पप्पू कुंवर सभी ने हमदोनों भाई को मारकर घायल कर दिया। मेरा मोबाइल और 50 हजार रुपये छिन लिए, मोबाइल चौकीदार के द्वारा भेजा गया। वहीं दूसरे मामले में मड़वा में जमीन विवाद में मारपीट होने का मामला सामने आया है।
संजीव चौधरी ने दिए आवेदन में नौ लोगों को नामजद किया है। जिसमें बताया गया है कि उक्त नामजद मेरे बागीचे से जबरन पेड़ को काटने लगे। मैंने विरोध किया तो हथियार और राइफल दिखाकर हमला कर दिया। गोली भी चलाया। आवेदन में बताया गया है कि फायरिंग करने का वीडियो भी उपलब्ध है। झंडापुर थाना अध्यक्ष विश्वबंधु कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांचोपरांत कारवाई की जाएगी।














