नवगछिया पुलिस और डायल 112 की फुर्तीली कार्रवाई ने खरीक थाना क्षेत्र में लूट की एक बड़ी घटना को असफल कर दिया। शुक्रवार को एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 4 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कुछ अपराधी हथियार के बल पर राहगीरों से लूट कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और ग्रामीणों की मदद से तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गिरफ्तार अपराधियों की पहचान रेवती कुमार यादव, बिपुल कुमार, और टिंकु कुमार के रूप में हुई। उनके पास से एक देशी कट्टा, दो कारतूस, तीन मोबाइल, ताला काटने के औजार, और एक चोरी की पीकअप गाड़ी मिली। रेवती यादव ने बताया कि वह कुख्यात अपराधी कुमौदी यादव के साथ मिलकर रंगदारी वसूल करता था।
कुमौदी यादव के जेल जाने के बाद, रेवती और उसके साथियों ने कई लूट की घटनाएं कीं। इस मामले में खरीक थाना में कानूनी कार्रवाई की गई है, और अन्य फरार अपराधियों की तलाश जारी है। रेवती यादव पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।.














