नवगछिया में कोसकीपुर में रूबी देवी की हत्या के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है और 9 लोगों को नामजद आरोपित बनाया है। मृतका की मां प्रमिला देवी के बयान पर यह केस दर्ज किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आरोपितों में मदन महतो, मनोज महतो, सरिता देवी, विद्यानंद महतो, सुंदरा देवी, मांगन महतो, नाजो मंडल, त्रिवेणी ठाकुर और धनराज महतो शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (एसआईटी) बनाया गया है।
पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया गया है। जांच और कार्रवाई जारी है।.














