Headlines

नवगछिया : टोटो पर सवार अपराधी द्वारा चाकू के बल पर टोटो लूटने का मामला

नवगछिया । ख़रीक थाना क्षेत्र के एनएच 31 स्थित अंभो चौक से आगे एक ढाबा के पास टोटो पर सवार अपराधी द्वारा चाकू के बल पर टोटो लूटने का मामला प्रकाश में आया है। इसको लेकर खरीक थाना क्षेत्र के ही तुलसीपुर निवासी पीड़ित टोटो चालक भत्तु राय ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे मकंदपुर चौक पर अपना टोटो (ई-रिक्शा) लेकर खड़ा था।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसी दौरान तीन युवक आए और कहा कि मुझे खरीक जाना है। वहां से खरीक के लिए जैसे ही रवाना हुआ। वैसे ही अंभो चौक से पहले एनएच 31 पर संचालित एक ढाबा के पास तीनों युवक चाकू के बल पर मेरा टोटो लूट लिए। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

बाइक की चोरी

नवगछिया। थाना क्षेत्र के अंभो गांव में दरवाजे पर खड़ी बाइक को शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। मामले को लेकर पीड़ित बाइक मालिक परमानंद सिंह ने थाने में घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है