Headlines

नवगछिया : कुछ सामान लाने गयी 18 वर्षीय युवती लापता, प्राथमिकी दर्ज

बिहपुर । पांच दिन पूर्व 12 अगस्त से ही बिहपुर प्रखंड से एक 18 वर्षीय युवती लापता है। इसको लेकर लापता युवती की मां ने थाने में आवेदन दिया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिसमें बताया गया है कि उसकी पुत्री ने 12 अगस्त को दिन के करीब 12 बजे मुझसे सौ रूपये मांगकर लिया। जिसके बाद वह कुछ सामान लाने बिहपुर बाजार गई, लेकिन अपराह्न चार बजे तक घर नहीं लौटी।

खोजबीन करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया। बिहपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर ने बताया कि आवेदन के आलोक में केस दर्ज हो गया है। लापता युवती के बारे में पता लगाया जा रहा है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है