नवगछिया । कलकत्ता में महिला चिकित्सक के साथ हुई अमानवीय घटना के बाद आईएमए के आह्वान पर शनिवार को ओपीडी बंद करने का असर अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में भी देखने को मिला। अस्पताल में सुबह 10 बजे तक मरीजों के पुर्जे बनाए गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उसके बाद मरीजों का के पुर्जा नहीं बना। मील टोला के निर्भय झा ने कहा कि मरीज को दिखाना था, लेकिन ओपीडी में चिकित्सक के नहीं रहने के कारण वापस लौटना पड़ रहा है।
वहीं दूर रंगरा प्रखंड से आए मरीज सुनील कुमार ने कहा कि उसे अपनी मां को दिखाना था लेकिन ओपीडी बंद रहने के कारण काफी परेशानी हो रही है। इस दौरान दूर से आए क़ई मरीज ग़ुस्से में थे और आईएमए को कोस रहे थे।

