नवगछिया : राजधानी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी करने वालेको नवगछिया थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित. नवगछिया नोनियापट्टी निवासी राजू मल्लिक है। आरपीएफ इंसपेक्टर मृणाल कुमार ने बताया कि राजू मल्लिक स्मैक का नशा करता है। स्मैक नहीं मिलने पर उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसी दौरान कुर्सेला के पास राजू मल्लिक 26 अक्टूबर के शाम पांच राजधानी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की। राजधानी एक्सप्रेस के पत्थरबाजी को लेकर आरपीएफ थाना में अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस अनुसंधान में आरोपित का नाम सामने आया। आरपीएफ पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।













