महाविद्यालय में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ-Naugachia News
नारायणपुर :- जयप्रकाश महाविद्यालय नारायणपुर के ग्राउण्ड में सोमवार को तीनदिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घघाटन मुख्य अतिथि डीएसडब्लू डा. उपेन्द्र साह ने दीपप्रज्वलित कर किया. सोमवार को महिला कबड्डी व क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ.
प्रशिक्षक गौतम प्रतिम के अगुवाई में कबड्डी में जेपी काॅलेज रेड टीम को जेपी काॅलेज ब्लू टीम के कप्तान शर्मिला कुमारी ने 42-41 से हराया. निकेता, शर्मिला, टुसी, मुस्कान, मुन्नी, दिव्या को वेस्ट खिलाड़ी का अवार्ड दिया गया . वहीं क्रिकेट टुर्नामेंट में जेपी काॅलेज ए टीम ने बी टीम को आठ विकेट से हराकर विजेता बना ,बी टीम ने टाॅस जीतकर 112 रन का लक्ष्य रखा जबाब में उतरी ए टीम ने दो विकेट के नुकसान पर दसओवर में लक्ष्य को हासिल कर बिजेता बना. ए टीम के सुमित झा को बेहतर प्रदर्शन के लिए मैनअफद मैच चुना गया. दोनों टीम के खिलाड़ियों से मुख्य अतिथि टी एन बी लाॅ काॅलेज के प्राचार्य एस के पांडेय , नवोदय बिधालय प्राचार्य डॉ ब्रजेश कुमार, पुवॆ प्राचार्य राजेंद्र यादव ने हाथ मिलाकर परिचय पात्र किया मौके पर नवोदय के प्राचार्य ने कहा ग्रामीण क्षेत्र के काॅलेज में इसतरह के महिला कबड्डी, क्रिकेट एवं फुटबॉल प्रतियोगिता को देखकर लगता है छात्र – छात्राओं में काफी जुनून है.मैच के दौरान कमेन्ट्री अभिषेक कुमार शानु परितोष कुमार कर रहे थे निर्णायक की भुमीका में सुनील यादव व बिनोद कुमार थे. प्रतियोगिता का आयोजन जेपी काॅलेज प्राचार्य डॉ बिभांशु मंडल के नेतृत्व में किया गया. टीएनबी लाॅ काॅलेज के प्राचार्य एस के पांडेय ने कहा काॅलेज खुबसुरती को देखकर नहीं लगता है कि ग्रामीण क्षेत्र का काॅलेज हैं सिर्फ इस काॅलेज में शिक्षक कमी है मैं इस कमी को विश्वविद्यालय जाकर कुलपति से शिक्षक की कमी का जरूर मांग करूँगा. मौके पर जीबी काॅलेज प्राचार्य अशोक कुमार सिन्हा, पुवॆ प्राचार्य राजेंद्र यादव, जिलापरिषद सदस्या उषा मिश्रा, पूर्व जिला पार्षद अनिता शर्मा, पूर्व बीईओ रणविजय यादव, कुमोद पोद्दार, डॉ राजीव कुमार, समाजसेवी सुदामा साह, अबुल आसिम, धिरेन्द्र झा, सियाराम यादव, आदि मौजूद थे.
