Headlines

नवगछिया : मड़वा में जनसंवाद कार्यक्रम.. जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

बिहपुर। प्रखंड के मध्य विद्यालय मड़वा  परिसर में एसडीओ उत्तम कुमार की अध्यक्षता और  बीडीओ सत्यनारायण पंडित की संचालन में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुखिया प्रतिनिधि नरेश चौधरी  व पैक्स अध्यक्ष शंभू राय  के अलावा दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद थे। वहीं जनसंवाद कार्यक्रम में बीडीओ के अलावा आरओ आमिर…

पूरा पढ़े

नवगछिया : काम की खबर.. आज गोपालपुर प्रखंड में नियोजन कैंप

नवगछिया : मुंबई की एक मल्टीनेशनल कंपनी को मानव बल मुहैया कराने वाली एक को-वर्कर्स कंपनी के लिए विभिन्न पदों पर 158 महिला-पुरुष अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है। इसके लिए मंगलवार को गोपालपुर प्रखंड में नियोजन कैंप लगाया जाएगा। जिला नियोजन पदाधिकारी रोहित आनंद ने बताया कि कैंप में आने वाले युवाओं को नियोजनालय…

पूरा पढ़े

नवगछिया : छपरा के खेल भवन में होने वाली राज्यस्तरीय कुश्ती स्कूली में खिलाड़ियों का चयन

नवगछिया। सात नवंबर से नौ नवंबर तक छपरा के खेल भवन में होने वाली राज्यस्तरीय कुश्ती स्कूली खेल प्रतियोगिता में इस्माईलपुर प्रखंड के कमलाकुंड हाई स्कूल से चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में अंडर-19 में जफरुदास टोला के दिलखुश कुमार, नारायणपुर के प्रदीप कुमार और अंडर 17 में जफरुदास टोला के नवीन…

पूरा पढ़े

नवगछिया : एन एच 31महंथ स्थान चौक पर ट्रक पलटा, कोई हताहत नही

बिहपुर। एनएच 31 पर महंत स्थान चौक के समीप सोमवार को एक ट्रक पलट गया। ट्रक ड्राइवर गया निवासी अनिल यादव ने बताया कि सामने से आ रहे ट्रक के धोखे के कारण गाड़ी पलट गई। ट्रक गया से भागलपुर जा रहा था। वहीं सूचना पर बिहपुर थानाध्यक्ष राजेश रंजन पहुंचे और जांच शुरू की।

पूरा पढ़े

नवगछिया : कदवा वाली काली मैया भरती है सब की झोली… 250 साल से होती है पूजा

ढोलबज्जा: खैरपुर कदवा पंचायत के गोला टोला कदवा में स्थित मां काली मंदिर की स्थापना करीब 250 वर्ष पहले पकरा निवासी रघु प्रसाद सिंह ने अपने नीज जमीन पर किया था. तभी से यहां मां काली की पूजा-आराधना भक्तों द्वारा होती आ रही है. मंदिर के पुजारी अमीर राम बताते हैं कि कार्तिक मास के…

पूरा पढ़े

नवगछिया : देर रात सूचना पर कट्टा और गोली बरामद, आरोपी फरार, केस दर्ज

नवगछिया । खरीक पुलिस रविवार की देर रात सूचना पर शराब तस्करी में फरार नया टोला विश्वपुरिया निवासी मोनू यादव को पकड़ने पहुंची। फरार आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा। होमगार्ड जवान सुनील रजक उसके हाथ से लोडेड कट्टा छीन लिया, लेकिन वह पुलिस से हाथ छुड़ा पर भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान…

पूरा पढ़े

नवगछिया : जीवित पिता को मृत घोषित कर जमीन कराई अपने नाम.. थाना में दर्ज प्राथमिकी

नवगछिया । जिस पुत्र से पिता को बुढ़ापे का सहारा बनने की उम्मीद थी उसी ने पिता को दस्तावेजों में मृत घोषित कर जमीन अपने नाम करवा ली। ऐसा ही अजीबो-गरीब मामला गोपालपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में आया है। घटना प्रकाश में आने के बाद पूरे समाज में यह चर्चा का विषय बन…

पूरा पढ़े

नवगछिया : चाकू से गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान हुई मौत

नवगछिया। इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के नेवालाल दास टोला निवासी मनोज मंडल की 40 वर्षीय पत्नी शीला देवी की मौत इलाज के दौरान जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में हो गयी। दो दिन पूर्व भागलपुर से घर लौटने के दौरान चाकू मारकर उन्हें घायल कर दिया गया था। जिसमें गांव के ही सोनू कुमार को नामजद किया गया…

पूरा पढ़े

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है