Headlines

नवगछिया : मड़वा में जनसंवाद कार्यक्रम.. जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

बिहपुर। प्रखंड के मध्य विद्यालय मड़वा  परिसर में एसडीओ उत्तम कुमार की अध्यक्षता और  बीडीओ सत्यनारायण पंडित की संचालन में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम में मुखिया प्रतिनिधि नरेश चौधरी  व पैक्स अध्यक्ष शंभू राय  के अलावा दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद थे। वहीं जनसंवाद कार्यक्रम में बीडीओ के अलावा आरओ आमिर हुसैन व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। मौजूद लोगों सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

बीडीओ ने राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना व कुष्ठ कल्याण योजना समेत अन्य योजनाओं की जानकारी दी। वहीं जनसंवाद में मुखिया प्रतिनिधि नरेश चौधरी व पैक्स अध्यक्ष शंभू राय ने  अधिकारियों से गांव स्वास्थ्य केंद्र, उच्च विद्यालय समेत अन्य मुद्दों को उठाया। इस मौके पर शुभम कुमार, बलराम पासवान आदि मौजूद थे।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है