Headlines

सिमुलतला प्रवेश के लिए 27 जुलाई से भरे जाएंगे ऑनलाइन आवेदन

बिहार बोर्ड ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय के सत्र 2020-21 के लिए छठी कक्षा में नामांकन के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। विद्यालय में प्रवेश के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म 27 जुलाई से भराया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म बोर्ड वेबसाइट www.biharboard.online पर आठ अगस्त तक भरे जायेंगे। इसकी जानकारी बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र समिति की वेबसाइट पर से डाउनलोड करके भरे जायेंगे। उसके बाद फिर विद्यालय प्राचार्य द्वारा उसे बोर्ड वेबसाइट पर अपलोड किया जायेगा। इस बार अभ्यर्थी के मोबाइल पर यूजर आईडी और पासवर्ड होगा। अगर किसी आवेदन पत्र में कोई त्रुटि होगी तो उसे ऑनलाइन सुधार किया जा सकेगा। छठी कक्षा के लिए नामांकन होता है। सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग एवं पिछड़ा वर्ग के लिए दो सौ और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लिए 50 रुपये परीक्षा शुल्क लिये जायेंगे।

दो चरणों में होगी परीक्षा

परीक्षा दो चरणों में ली जायेगी। बोर्ड की मानें तो प्रारंभिक परीक्षा इस बार 17 अक्टूबर को होने की संभावना है। प्रारंभिक परीक्षा में चयनित छात्र ही मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। मुख्य परीक्षा 30 नवंबर को लिये जाने की संभावना है। मुख्य प्रवेश परीक्षा पटना जिला मुख्यालय में किया जायेगा। ज्ञात हो कि सिमुलतला आवासीय विद्यालय में 120 सीटों पर नामांकन होता है। इनमें 60 सीटें छात्र और 60 सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित हैं। प्रारंभिक परीक्षा 150 अंकों और मुख्य परीक्षा तीन सौ अंकों की होगी।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है