भागलपुर : यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ शनिवार को भी अभियान चलाया गया। इस दौरान कचहरी चौक के पास बिना हेलमेट पहने बाइक चलाते पकड़े गए दो दर्जन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इन चालकों से 24 हजार जुर्माना वसूल किया गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं, बिना हेलमेट पहने स्कूटी चला रही छात्र को भी यातायात पुलिस ने पकड़ा। छात्र के अभिभावक को समझाने-बुझाने के बाद स्कूटी छोड़ दिया। जुर्माना नहीं देने पर तीन बाइक को जब्त कर कोतवाली थाना में सुरक्षित रखा गया।

यातायात इंस्पेक्टर केके शर्मा के अनुसार शुक्रवार को 23 जुगाड़ गाड़ियां जब्त की गई थी। कार्रवाई का असर शनिवार को देखने को मिला। शहर के मुख्य सड़कों पर जुगाड़ गाड़ी नहीं चल रही थी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Verified by MonsterInsights