हवा का रुख एक बार फिर बदलने से माैसम ने रविवार को करवट ले ली है। एक दिन पहले खिली धूप रविवार काे मद्धिम हाे गई। दिन में 4.8 किलाेमीटर की रफ्तार से चली उत्तर पश्चिमी हवा ने कंपकंपी बढ़ा दी। इससे अधिकतम तापमान में भी 2.6 डिग्री की गिरावट हुई, न्यूनतम तापमान भी 0.3 डिग्री गिर गया। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 20 अाैर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया। शनिवार काे अधिकतम तापमान 22.6 अाैर न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री था। मौसम में तब्दीली के बाद डीएम प्रणव कुमार ने 8वीं तक के स्कूलों की कक्षा 8 जनवरी तक के लिए रद्द करने के निर्देश जारी किए। नौवीं और 10वीं की कक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलाने के निर्देश दिए हैं।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अभी बढ़ेगी ठंड

बढ़ती ठंड से फिलहाल राहत नहीं मिलेगी। बीएयू के माैसम वैज्ञानिक डाॅ. वीरेंद्र कुमार ने अाठ जनवरी तक ठंड बढ़ने की अाशंका जताई है। उसके बाद बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इससे अधिक मात्रा में नमी शहर की अाेर अाएगी। नमी अााने के बाद तापमान में वृद्धि हाे सकती है।

सभी स्कूलों में 9वीं कक्षा से जारी रहेगी पढ़ाई

ठंड को देखते डीएम प्रणव कुमार ने सभी सरकारी व निजी स्कूल बंद रखने के आदेश दिए। अाठ जनवरी तक अाठवीं तक की पढ़ाई नहीं होगी। नाैवीं अाैर 10वीं की कक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेंगी। माउंट असीसी स्कूल के प्राचार्य फादर जाेस थेक्कल ने बताया, 8वीं तक स्कूल बंद किया गया है। कार्मेल स्कूल की प्राचार्य सिस्टर प्रतिभा एसी ने कहा कि 8वीं तक की कक्षा अाठ जनवरी तक बंद रहेगी। सेंट जाेसेफ स्कूल के प्राचार्य फादर अमलराज ने भी 8वीं तक कक्षा बंद कर दी हैं।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Verified by MonsterInsights