Headlines

भागलपुर मुख्य बाजार जाने वाली सड़काें की हुई बैरिकेडिंग, बाजार में वाहनों के प्रवेश पर रोक

भागलपुर : बाजार में भीड़ कम करने के लिए जिला प्रशासन ने मुख्य बाजार जाने वाली सड़काें की साेमवार रात बैरिकेडिंग कर दी। खलीफाबाग, वेराइटी चौक, स्टेशन चौक, सुजागंज बाजार जाने वाली रोड काे सील किया गया है। एसडीओ आशीष नारायण ने मंगलवार को सभी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिर्फ पैदल ही चलने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने यह कदम व्यावसायिक संगठनों के अनुरोध पर किया है। संगठन के लोगों ने प्रशासन को बताया था कि अभी रमजान के मौसम है। अगले हफ्ते ईद है। ऐसे में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजार आ रहे हैं। लेकिन बाइक, कार, रिक्शा, ठेला आदि से सड़कें जाम होने लगती है और लोगों को सटकर खड़ा होने की विवशता झेलनी पड़ती है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है