काल वैशाखी तूफान का असर बिहार के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में दिखाई दिया। बिहार के सभी हिस्सों में रविवार की रात से ही तेज हवाओं के साथ मध्य दर्जे की बारिश रिकार्ड की गई। पटना में काल वैशाखी के असर से सोमवार सुबह हल्के बादल छाए। लेकिन, दिन में धूप रही। इस दौरान हवा की रफ्तार एक से दो किलोमीटर प्रति घंटा दक्षिण-पश्चिम रहा। दोपहर एक बजे बाद मौसम बदला।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पूर्व-पश्चिमी हवा चली। दो बजे बाद बादल छा गए। शाम 4 बजे के बाद हल्की बूंदा-बांदी शुरू हो गई। पटना में सोमवार को अधिकतम तापमान 37.4 व न्यूनतम 23.2 डिग्री रहा। भागलपुर में दिनभर धूप खिली, लेकिन बीच-बीच में हवा भी चलती रही। शाम में छाए बादल बरसे और शाम 6.30 बजे तक बूंदाबांदी हुई। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री दर्ज किया।

31 जिलों में 45 किमी रफ्तार तक की हवाएं चलेंगी
मौसम विभाग के मुताबिक काली वैशाखी के साथ ही ट्रफ रेखा और चक्रवाती हवाओं का प्रभाव 8 मई तक बिहार के सभी हिस्सों में दिखाई देगा। इसके प्रभाव से बिहार के 31 जिलों में 45 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। वही पर पटना, नालंदा, नवादा सहित सात जिलों में तेज हवा के साथ ही व्रजपात, मेध गर्जन व हल्की बारिश के आसार हैं।
