Headlines

भागलपुर : मतदान कराने गए कर्मी की मॉर्निंग वॉक से लौटते ही हुआ हार्टअटैक

भागलपुर जिले के पीरपैंती में सोमवार को 9वें चरण का चुनाव है, जिसमें चुनाव कराने गए कर्मी की हृदयघात के कारण असामयिक मौत हो गई। मृतक दरभंगा जिला के मनीगाछी थाना क्षेत्र के कवेत सकरी निवासी राजकुमार मंडल हैं।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राजकुमार मंडल वर्तमान में लालबाग में रहते थे।वे तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी थे। उन्हें पंचायत चुनाव में पीरपैंती भेजा गया था। उनके सहयोगियों ने बताया कि वे सुबह में टहलने के लिए गए थे। मॉर्निंग वॉक से लौटते ही उन्होंने अपने सहयोगियों को सीना में दर्द होने की बात कही।

यह सुनते ही उन लोगों ने तत्काल उन्हें एंबुलेंस से रेफरल अस्पताल पीरपैंती ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पीरपैंती थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इस बाबत पीरपैंती थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमोर्टम कराने के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है