भागलपुर : शहर में सोमवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कचहरी चौक, भीखनपुर चौक, डिक्शन मोड़ और लोहिया पुल पर यातायात पुलिस ने 60 लोगों को बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चलाते पकड़ा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इन चालकों से 55 हजार जुर्माना वसूले गए। इस दौरान यातायात पुलिस ने भीखनपुर के पास एक जुगाड़ गाड़ी को भी पकड़ा। इसके अलावा बरारी पुलिस ने भी बरारी हाईस्कूल के सामने चेकिंग अभियान के दौरान बिना हेलमेट पहने बाइक चलाते आधा दर्जन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की।

यातायात इंस्पेक्टर केके शर्मा ने बताया कि जुर्माना भरने के बाद सभी को छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि कुल 24 जुगाड़ गाड़ियां पकड़ी गई थी। जिसमें शुक्रवार को जब्त 23 जुगाड़ भी शामिल है। बांड भरवाने और आधारकार्ड की छायाप्रति लेने के बाद सभी जुगाड़ को छोड़ दिया गया। दोबारा चलाते पकड़े जाने पर जुगाड़ गाड़ी को छोड़ा नहीं जाएगा।

