बिहार के कई हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावों से रविवार को मौसम में बदलाव नजर आया। पटना, गया व आसपास के इलाकों में बादल छाए रहे। भागलपुर और पूर्णिया में भी अधिकतम पारा सामान्य से नीचे रहा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सूबे के अधिकतर जिलों में ठंडी हवा से लोग बेहाल रहे और धूप में तल्खी न होने से दिनभर रजाई में दुबके रहे। बादलों के छाए होने की वजह से दिन के तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई लेकिन न्यूनतम पारा चढ़ा हुआ रहा। धूप निकलने से दिन में थोड़ी राहत भी रही लेकिन शाम ढलते ही लोगों ने सर्दी का सितम झेला। मौसमविदों के मुताबिक अगले तीन-चार दिनों तक मौसम साफ होने के कोई खास आसार नहीं हैं। पटना सहित बिहार के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और 8 -9 जनवरी को आंशिक बारिश के भी आसार हैं।

दस किमी की रफ्तार से चलीं हवाएं
राज्य के कई हिस्सों में पछुआ का जोर रहा। पटना में भी कुछ देर के लिए धूप निकली लेकिन राहत नहीं मिली। पटना में अधिकतम दस किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से पछुआ चली। रविवार होने के बावजूद पार्कों एवं चिड़ियाघर में आम दिनों की बनिस्पत कम भीड़ दिखी। सड़कों पर भी आम दिनों की तरह वाहन नहीं थे और लोग जगह- जगह अलाव के सहारे जमे दिखे।
10 जनवरी से अच्छी धूप निकलेगी
मौसमविदों का कहना है कि अभी तीन-चार दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे लेकिन दस जनवरी को मौसम साफ होगा। दस जनवरी से दिन में अच्छी धूप निकलेगी। इसके बाद न्यूनतम पारे में एक से दो डिग्री की गिरावट आएगी।
