भागलपुर : मारवाड़ी महाविद्यालय छात्रसंघ कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन- -Naugachia News

भागलपुर / पटना

भागलपुर : कुमार गौरव, गुरुवार को मारवाड़ी काॅलेज छात्र संघ के कार्यालय का विधिवत उद्घाटन हुआ ! कार्यक्रम का उद्घाटन कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद सह कारा सुधार समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ एन के यादव, भागलपुर की महापौर सीमा साहा, उप महापौर राजेश वर्मा , मारवाड़ी महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ गुरुदेव पोद्दार, बी एन कॉलेज के प्राध्यापक शैलेश्वर प्रसाद, वि वि के नवनिर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष जयप्रीत मिश्रा,व मारवाड़ी कॉलेज अध्यक्ष करण शर्मा ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया.।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ एन के यादव ने कहा कि मर्यादा में रहकर गुरु शिष्य की परंपरा को ध्यान में रखते हुए छात्र संघ को छात्र हित के लिए लड़ना है, वही महापौर और उप-महापौर ने सभी छात्र संघ पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।विवि अध्यक्ष जयप्रीत मिश्रा ने कहा कि विवि कितना भी केस कर छात्रों की आवाज को दबाने की कोशिश करले लेकिन छात्रसंघ छात्र हित के लिये आर पार की लड़ाई लड़ेगी !!

प्राचार्य ने भी छात्रों को शुभकामनाएं दी और गुरू शिष्य की परंपरा का ध्यान दिलाया , काॅलेज अध्यक्ष करण शर्मा ने कहा कि काॅलेज के छात्रों के एक एक वोट का कर्ज उतारूंगा !!

मौके पर उपस्थित वरिष्ठ छात्र नेता सह भागलपुर यूथ एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभु प्रिंस महतो ने कहा कि छात्र हित को लेकर कभी कोई समझौता नहीं किया जायेगा.. यूथ एसोसिएशन भी छात्र संघ के पदाधिकारीयों के साथ है !!

कार्यक्रम को अभाविप के विवि संयोजक संजय झा, जिला संयोजक कुश पांडेय ने भी संबोधित किया !!! ..

वहीं बधाई देने वालों में भाजपा जिला प्रवक्ता रोशन सिंह, जिला महामंत्री अश्विनी जोशी मोंटी, मुकुल प्रियदर्शी, जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि प्राणिक वाजपेयी, भागलपुर यूथ एसोसिएशन वरीय उपाध्यक्ष सानू सिंह, उपाध्यक्ष कुणाल कुमार नटवर, सचिव अकबर अंसारी, कैलाश कुमार, अनुपम राज, दीपक कुमार, मुकुल झा, विवेक मिश्रा, हैप्पी आनंद, टीएनबी छात्र संघ उपाध्यक्ष अवनीश सिंह, अभाविप प्रदेश सहमंत्री आनंद कुमार सहित सैकड़ो छात्र नेता उपस्थित थे, मंच संचालन अभाविप के सोशल मिडिया प्रमुख कुमार गौरव ने किया !!