बिहपुर। बिहपुर पुलिस ने सोनवर्षा बहियार से बुधवार को दो वर्षों से किसान निधु उर्फ अमित हत्याकांड मामले में फरार चल रहे एक शातिर बदमाश को दबोच लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पांच हजार के इनामी बदमाश रामनगर सोनवर्षा निवासी ढोढ़िया मंडल उर्फ नवीन मंडल हैं। हत्याकांड मामले में पिता विनय कुमार ने गुंजन कुमार, अंकित कुमार, मुकेश कुमार उर्फ हीरा, मंटू उर्फ हगना और ढोढ़ीया मंडल को नामजद आरोपी बनाया था। इस हत्याकांड में अंकित कुमार फरार है।
