बिहपुर। बिहपुर दक्षिण पंचायत के सोनवर्षा वार्ड नंबर दो निवासी नातिन दुलारी देवी की नानी फुलकी देवी की संदिग्ध मौत मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मृतका फुलकी देवी के पति साकिन गोविंदपुर थाना नाथनगर भागलपुर निवासी भूदेव मंडल ने केस दर्ज कराया है। जिसमें शेखर मंडल और अरुण मंडल को नामजद आरोपी बनाया है। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी गई है।
