Headlines

नवगछिया : स्पीडी ट्रायल चला कर हथियार के तस्करों को दिलायी जाएगी सजा – SP

नवगछिया : गोपालपुर के सिंधिया मकंदपुर और अन्य जगहों पर भारी मात्रा में हथियार की बरामदगी और सात हथियार तस्करों के गिरफ्तार होने के मामले में एसपी नवगछिया सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि पहली प्राथमिकता जल्द से जल्द आरोप पत्र समर्पित कर तस्करों को स्पीडी ट्रायल चलवा कर सजा दिलाना है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तस्करों ने धंधे से कितना धन जमा किया, इसका पता लगाएंगे। ऐसे तस्करों की काली कमाई जब्त की जाएगी। अन्य तस्करों के भी नाम सामने आ रहे हैं। ऐसे लोगों के विरुद्ध बेल कैंसिलेशन की कार्रवाई की जाएगी।

नवगछिया एसपी ने पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि रामनवमी, चैती छठ, दुर्गा पूजा, रमजान जैसे त्योहारों के मद्देनजर खास चौकसी की जायेगी। इस संबंध में अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति तैयार करेंगे। 23 मार्च को राज्य व्यापी बिहार बंद की पूर्व घोषणा के मद्देनजर पुलिस बलों की तैनाती की जायेगी।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है