नवगछिया : सीएम की सभा में राजद नेता बुलो मंडल जदयू में हो सकते हैं शामिल

सूचना/खबरे

नवगछिया : राजद के वरिष्ठ नेता और भागलपुर के पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल जदयू में शामिल हो सकते हैं। बुधवार को कई विश्वसनीय स्रोतों से यह जानकारी मिली। राजद के साथ-साथ जदयू में भी गहमागहमी तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि 19 अप्रैल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब रंगरा क्षेत्र के तीनटंगा में चुनावी सभा करेंगे तो उसी मौके पर बुलो मंडल जदयू का दामन थामेंगे। हालांकि स्वयं बुलो मंडल ने अभी इस बारे में कुछ भी खुलकर नहीं बताया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने कहा है कि देखते हैं आगे क्या होता है। कई मित्र ऐसी बातें कर रहे हैं, लेकिन अभी इसपर विचार करेंगे। इधर, बुलो मंडल की नाराजगी और उनके जदयू में जाने की खबर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता भी सक्रिय हो गए हैं। कई लोग आपस में चर्चा कर रहे हैं।

यह जानकारी राजद के सभी नेताओं तक पहुंची है। बुधवार को जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा भागलपुर में थे और इस मौके पर राजद की एक नेत्री ने जदयू ज्वाइन भी किया। चर्चा थी बुलो मंडल भी यहां पहुंचेंगे। लेकिन बाद में बताया गया कि वह मुख्यमंत्री के समक्ष ही पार्टी ज्वाइन करेंगे।