नवगछिया। नवगछिया में दिनदहाड़े पूर्व जिला परिषद अरुण सिंह के भाई की पीट-पीटकर हत्या किए जाने की घटना का बिहपुर विधायक कुमार शैलेन्द्र ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि नवगछिया में अपराधियों का आतंक सिर चढ़ कर बोलने लगा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!लोग दहशत में हैं। घर से बाहर निकलने पर परिवार वाले चिंतित रहते हैं और उनके सुरक्षित आने पर राहत की सांस लेते हैं। उन्होंने कहा कि यह बर्दाश्त नहीं होगा। पुलिस के आलाधिकारी अपराध पर लगाम लगायें नहीं तो इस मामले को विधानसभा में उठाउंगा।
