नवगछिया। सोमवार को मारपीट की सूचना पर अंभो पहुंची पुलिस टीम पर हुए हमला मामले में सोमवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। प्राथमिकी में पांच नामजद सहित 20 से अधिक अज्ञात को आरोपी बनाया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्राथमिकी पीएसआई अमित कुमार के लिखित आवेदन पर दर्ज की गई है। जेएसआई मुलायम प्रसाद यादव को केस का आईओ बनाया गया है। थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान ने बताया कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। शीघ्र ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
