नवगछिया : नवगछिया बाजार के हरियापट्टी बरगद वृक्ष के नीचे के दुकानदार इन दिनों मधुमक्खियों से काफी परेशान हैं. कई दुकानदारों को मधुमक्खियों ने डंक मार दिया है तो कई ग्राहक भी मधुमक्खी के डंक का शिकार हो चुके हैं. दुकानदार अशोक केडिया शिवम सर्राफ और राहुल विकी ने कहा कि मधुमक्खियों के डर से अब उन लोगों की दुकानों में ग्राहकों ने आना कम कर दिया है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अगर यही हालात रहे तो मधुमक्खियों के आतंक के कारण उन लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित हो जाएगी. दुकानदारों ने नगर परिषद प्रशासन से बरगद वृक्ष पर मौजूद मधुमक्खियों के छत्तों को हटवाने और फॉगिंग करवाने की मांग की है. मालूम हो कि बरगद वृक्ष पर मधुमक्खियों के करीब 15 छत्ते हैं.
