नवगछिया| कदवा ओपी पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर गोला टोला के फोरलेन सड़क पर छापेमारी कर चोरी की दो बाइक के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तीनों चोर कदवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनिया कदवा निवासी अरुण मंडल उर्फ बेंगा मंडल, सिंटू उर्फ खंती मंडल व परबत्ता थाना क्षेत्र के भगली बासा निवासी अरुण मंडल हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!तीनों चोर गोला टोला के फोरलेन सड़क पर एक पेंटर की दुकान में काले रंग के हीरो स्प्लेंडर प्रो बाइक नंबर बीआर 34 सी 1219 को मिटवा कर, बीआर 34 सी 1216 लिखवा रहे थे।


वहीं उनके पास से एक और बिना नंबर प्लेट की लाल रंग की टीवीएस स्टार सिटी प्लस भी बरामद की गई है। जो खगड़िया जिले के पसराहा से चोरी किए जाने की बात बताई जा रही है। तीनों चोरों को शुक्रवार को कदवा पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
