NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : लोक अदालत में 1190 मामलों का निष्पादन.. 30450 रुपये की रिकवरी

नवगछिया। शनिवार को आयोजित लोक अदालत में 1190 मामलों का निष्पादन हुआ। बेंच एक में एडीजे 2 सुशांत रंजन व पैनल अधिवक्ता राजेंद्र विश्वकर्मा ने दुर्घटना दावा से सात, पंजाब नेशनल बैंक के ऋण वसूली के 29 मामले सुलझाए। इस दौरान 13 लाख 22 हजार 368 रुपये का समझौता हुआ व 30 हजार 4500 रुपये की रिकवरी हुई।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बेंच 2 में एसीजेएम 3  दीपक कुमार और पैनल अधिवक्ता राघव नंदन  ने सुलहनीय बाद के 41, भारतीय स्टेट बैंक का ऋण वसूली के 62 मामले सुलझाए। 10 लाख 82 हजार 222 रुपये का समझौता व सात लाख 12 हजार 222 रुपये की रिकवरी हुई। बेंच 3 में एसीजेएम 1  राकेश रंजन सिंह एवं पैनल अधिवक्ता नवीन कुमार ने लंबित वाद के 102, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक का ऋण वसूली के 140 मामले सुलझाए। इसमें 70,83050 रुपये का समझौता व 38,2800 रुपये रिकवरी हुई।

बेंच चार में एसडीजेएम चंदन कुमार और पैनल अधिवक्ता कृष्ण कुमार आजाद के  द्वारा एसडीजेएम  नवगछिया के न्यायालय में लंबित  बाद के42 मामले, इसके अलावे यूको बैंक, बीएसएनएल और ग्राम कचहरी में लंबित मामले  649 मामले सुलझाए गए वहीं 18,15705 रुपये का समझौता और 13,01140 रुपये की रिकवरी हुई। बेंच 5 में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी अभिषेक कुमार और पैनल अधिवक्तआ राजकिशोर, पोद्दार के द्वारा   न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम अभिषेक कुमार के न्यायालय के लंबित30 मामले और इंडियन बैंक बैंक, ऑफ़ इंडिया यूनियन बैंक और अन्य बैंलो के 42 मामले सुलझाए वहीं 12,05 200 रुपये का समझौता और 32,1200 रुपये की रिकवरी हुई।

बेंच 6 में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी आस्था भारती और पैनल अधिवक्ता रीता कुमारी द्वारा प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी  आस्था भारती के न्यायालय के 39 मामले बाद,सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बरौड़ा, और केनरा बैंक के  25 बाद का निष्पादन किया गया वहीं 66,2600 रुपये का समझौता और 38,9840 रुपये का रिकवरी हुआ।।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है