NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : रंगरा चौक प्रखंड में आयोजित रवि महोत्सव.. जैविक विधि से करें खेती मिलेगा लाभ

नवगछिया : रासायनिक खाद का कम उपयोग करें, जैविक विधि से करें खेती तो होगा पूरा लाभ, खेत की मिट्टी में उर्वरा शक्ति बनी रहेगी। यह बात भागलपुर कृषि विश्वविद्यालय से आए कृषि वैज्ञानिक डॉ. शंभूनाथ प्रसाद और डॉ. तमोघना शाहा ने रंगरा चौक प्रखंड में आयोजित रवि महोत्सव में कही।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने कहा कि जिस तरह से रासायनिक खाद से खेती का खेतों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इस तरह से यहां पर घरेलू कीट पतंगे भी काम हो रहे हैं। जिससे खेती पर बुरा प्रभाव पर रहा है। इसलिए रासायनिक दवा एवं खाद का कम उपयोग कर जैविक विधि से खेती करें जिससे कि खेत एवं उपजन वाले अनाज का संतुलन बना रहेगा।

कार्यक्रम में गोपालपुर विधानसभा के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार चौधरी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी अरविंद कुमार, सहायक निदेशक रसायन केशव कुमार, उप प्रमुख दिनकर सिंह, जिला परिषद सदस्य शबाना आजमी, मुखिया गणेश प्रसाद मंडल सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। विधायक गोपाल मंडल ने किसानों के हित में किए गए कार्यों को लेकर सरकार की सराहना करते हुए कहा कि बिहार सरकार के प्रत्येक विभाग में कार्य हुआ है।

कृषि विभाग में सबसे अधिक बढ़ चढ़कर काम किया है। इस मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि जिले में किसी भी तरह के रासायनिक खाद की कोई कमी नहीं है हम लोग इस पर नियंत्रण के लिए लगातार दुकानों पर नियंत्रण करते हैं और करते रहेंगे। इस मौके पर सहायक निदेशक रसायन के केशव कुमार के द्वारा रंगरा प्रखंड के विभिन्न किसानों के मिट्टी जांच के बाद मिट्टी जांच प्रमाण पत्र का विवरण विधायक गोपाल मंडल के साथ किया गया।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है