NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया में आग से बचाव को लेकर अभियान.. गांव-स्कूल और बाजारों में जागरूक

नवगछिया में गर्मी बढ़ने के साथ आग लगने की घटनाओं में संभावित वृद्धि को देखते हुए मंगलवार को अनुमंडल अग्निशमन विभाग ने एक व्यापक जागरूकता अभियान शुरू किया है। यह अभियान 14 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य आमजन को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करना, संभावित दुर्घटनाओं को रोकना और आपात स्थिति में सही कदम उठाने की जानकारी देना है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस अभियान का नेतृत्व अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी रूही कुमारी कर रही हैं। सहायक अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी मो. अमान उल्लाह उनके साथ समन्वय स्थापित कर अभियान को गति दे रहे हैं। दोनों अधिकारियों के मार्गदर्शन में अग्निशमन विभाग की टीम गांव-गांव, स्कूलों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रही है।

अभियान में प्रधान अग्निक कोपिंद्र प्रसाद, प्रमोद कुमार सिंह, मिथुन पासवान, रासबिहारी चौधरी और भारत निवास सहित कई अनुभवी अग्निकर्मी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। अग्निचालक बब्लू कुमार, पप्पू, राज कुमार, पिंटू जसवाल, अमित कुमार, चांदनी कुमारी, रत्नेश कुमार, गोविंदा प्रसाद, राहुल कुमार, विशाल कुमार, रवि शंकर, रवि पासवान, पूजा कुमारी, सीता कुमारी और लालू कुमार भी इस अभियान को सफल बनाने में जुटे हैं।

अग्निशमन टीम द्वारा इस दौरान विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें मॉक ड्रिल के माध्यम से आग लगने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया का अभ्यास कराया जा रहा है। जागरूकता रैलियों के जरिए लोगों तक सुरक्षा संदेश पहुंचाए जा रहे हैं। स्कूलों में बच्चों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि वे स्वयं सुरक्षित रहें और अपने परिवारों को भी जागरूक कर सकें।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को गैस सिलेंडर के सुरक्षित उपयोग, बिजली के उपकरणों की नियमित जांच, शॉर्ट सर्किट से बचाव और खुले में आग जलाने से होने वाले खतरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। आग लगने पर तुरंत अपनाए जाने वाले उपायों और आपात स्थिति में घबराने के बजाय सूझबूझ से काम लेने की सलाह भी दी जा रही है। लोगों को तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना देने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है