NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती, उनके विचारों को अपनाने का लिया संकल्प

नवगछिया। भाजपा कार्यालय में शनिवार को महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम में पूर्व सांसद अनिल यादव, जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, पूर्व जिला महामंत्री मनोज कुमार पांडेय, जिला मंत्री बासुकी कुमार मंडल तथा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुणाल गुप्ता समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने महात्मा फुले के विचारों और उनके सामाजिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

वक्ताओं ने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले का जन्म 11 अप्रैल 1827 को पुणे में हुआ था। साधारण परिवार में जन्म लेने के बावजूद उनके विचार अत्यंत प्रगतिशील और क्रांतिकारी थे। उन्होंने समाज में व्याप्त जाति-व्यवस्था, छुआछूत और लैंगिक भेदभाव के खिलाफ संघर्ष किया।

उन्होंने अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर भारत में बालिकाओं के लिए पहला स्कूल खोलकर शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक पहल की। उस समय यह कदम समाज में एक बड़ी क्रांति के रूप में देखा गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके आदर्शों को अपनाने तथा समाज में समानता और शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है