नवगछिया : युवक की हत्या मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

खरीक :  युवक की हत्या मामले में फरार आरोपी मीरजाफरी निवासी तारकेश्वर दास पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। खरीक पुलिस को सूचना मिली कि वह घर में है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसके बाद थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार के नेतृत्व में जेएसआई विक्रम कुमार और पीएसआई सौरभ सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे और उसे गिरफ्तार कर लिया।

6 जून को मीरजाफरी निवासी कृष्ण कुमार को तारकेश्वर दास और उसके साथियों ने पीटकर घायल कर दिया था। इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। युवक की मां ने धनेश्वर दास, तारकेश्वर दास सहित अन्य पर केस दर्ज कराया था।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है