NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया में NDA ने बंद कर जताया विरोध..दुकानें बंद, एनएच-31 प्रभावित

नवगछिया :  बुधवार को एनडीए की ओर से माननीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की दिवंगत स्वर्गीय माँ के खिलाफ कांग्रेस एवं राजद द्वारा की गई अभद्र अपमानजनक टिप्पणियों के विरोध में आक्रोश रैली निकल गई। जिला संगठन नवगछिया की ओर से प्रदेश महासचिव सह जिला संगठन प्रभारी टीम लीडर अर्पणा कुमारी के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन चौक से मुख्य बाजार होते हुए नगर परिषद कार्यालय फिर वहां से बाजार होते हुए गौशाला रोड से नगर परिषद पूरे बाजार  होते हुए पुनः रेलवे स्टेशन चौक तक रैली निकाली गई।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बिहार बंद को लेकर सभी ने 7 से 12 बजे तक अपनी अपनी दुकानों प्रतिष्ठानों को बंद कर रैली को समर्थन दिया। वही प्रदेश महासचिव सह संगठन जिला प्रभारी टीम लीडर अर्पणा कुमारी ने कहा कि आज बिहार समेत पूरा भारत बंद है, मां एक सम्मानजनक निर्माण, बलिदान एवं त्याग का प्रतीक है। राजद एवं कांग्रेस द्वारा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माताजी पर की गई अभद्र अपमानजनक टिप्पणी ने पूरे देश की आत्मा को आहत किया है। यह सिर्फ एक मां का नहीं बल्कि देश की हर मां का अपमान है इस अमर्यादित व्यवहार के लिए  नवगछिया जदयू एवं एनडीए की सभी महिलाएं सड़कों पर उतरी है।

आज पूरा देश मां की गरिमा और नारी सम्मान के लिए एकजुट है। प्रधानमंत्री मोदी की मां ने त्याग और तपस्या से उनका पालन पोषण किया। उन्होंने कहा ऐसी न्यायमूर्ति मां के लिए अपशब्द कहना निंदनीय है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को देशभर के माँओं एवं नारी शक्ति से माफी मांगनी चाहिए।
इस रैली के दौरान बिहार मछुआ आयोग की सदस्य रेणु देवी, नगर अध्यक्ष सुनीता देवी, सोनी देवी, ललिता देवी भाजपा के जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह जदयू के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुणाल कुमार गुप्ता, नगर अध्यक्ष दीपक भगत  के अलावा सैकड़ो की संख्या में एनडीए की महिलाएं एवं कार्यकर्ता, पदाधिकारी गण शामिल हुए।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है