नवगछिया : नवगछिया प्रखंड के पकरा, साहू परबत्ता, राजेंद्र कॉलोनी एवं नवगछिया स्टेशन व अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लोगों का कोरोना जांच किया गया। शुक्रवार को सभी पांचों स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 293 लोगों का कोरोना जांच किया गया। जिसमें आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा पकरा पंचायत में 64 लोगों का जांच किया गया। जिसमें सभी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

साहू परबत्ता गांव में 50 लोगों का जांच किया गया। जिसमें 4 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। राजेंद्र कॉलोनी में 91 लोगों का जांच किया गया। जिसमें एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। नवगछिया स्टेशन पर ट्रेन से उतरने वाले कुल 43 यात्रियों का जांच स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा किया गया। जिसमें दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। अनुमंडल अस्पताल में 45 लोगों का जांच किया गया। जिसमें एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं।

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ बरुण कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमित पाए गए सभी व्यक्तियों को कोरोना से संदर्भित दवा उपलब्ध करवाकर होम क्वॉरेंटाइन कर दिया गया। इसके साथ 155 लोगों का आरटीपीएस जांच के लिए सैंपल भी लिया गया है।

Whatsapp group Join