नवगछिया : जहांगीरपुर वैसी में रात आयी आंधी पानी में दो घरों के गिरे, छः घायल

सूचना/खबरे

नवगछिया : रंगरा के जहांगीरपुर वैसी गांव में गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात आयी आंधी पानी में दो घरों के गिर गए हैं. घटना उस वक्त हुई जब घर मे सभी सो रहे थे. इस कारण दबने से दोनों परिवार के छः लोग घायल हो गए जबकि एक बकरी की दब कर मौत हो गयी है. घायल लोगों में योगी हरिजन और श्रीदेवी की स्थिति गंभीर बतायी जा है जबकि कनैह कुमार, दीपिका कुमारी, विक्की कुमार, शिवानी कुमारी भी घायल हैं. सबों का उपचार स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दोनों घर ईंट मिट्टी और खपरैल का था. योगी हरिजन ने बताया कि आंधी के वक्त वे लोग घर मे सो रहे थे. एकाएक वे लोग दीवार के मलवे और बांस की लकड़ी के नीचे दब गए. योगी ने कहा कि वह मलवे के नीचे से निकल भी नहीं पा रहा था. काफी प्रयास के बाद जब वह मलवे के नीचे से बाहर आया तो उसके पांव, हाथ, कमर में असहनीय दर्द हो रहा था. हल्ला सुनकर आस पास के लीग मौके पर आ गए और उनकी बूढ़ी मां और बच्चों को घर से बाहर निकाला.

योगी ने बताया कि वह मजदूरी करके अपने परिवार का गुजर बसर करता है. घर गिर जाने के बाद वे लोग पड़ोसियों के घर में शरण लिए हुए हैं. परिवार के सदस्यों ने बताया कि ग्रमीण स्तर से पदाधिकारियों को सूचना दी गयी है लेकिन किसी ने भी उनलोगों की सुध नहीं ली है. रंगरा के अंचलाधिकारी आशीष कुमार ने कहा है पंचायत के सरपंच ने उन्हें घटना की सूचना दी है. आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.