Headlines

नवगछिया में 21 लोग कोरोना संक्रमित.. तीन सौ लोगों को ने लिया कोरोना का टीका

नवगछिया : नवगछिया में सोमवार को 21 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए जाने की पुष्टि हुई है। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सभी को कोरोना से संदर्भित चिकित्सा मुहैया कराने के बाद होम क्वारीनटीन कर दिया गया है। संक्रमित पाए गए मरीज में नवगछिया शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के हैं। नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि संक्रमित पाए गए मरीज को कोरोना से संदर्भित दवा उपलब्ध कराकर होम क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नवगछिया में तीन सौ लोगों को ने लिया कोरोना का टीका

नवगछिया : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवगछिया क्षेत्र में आयोजित कोरोना वेक्सिनेशन शिविर में सोमवार को कुल तीन सौ लोगो का टीकाकरण किया गया। सोमवार को टीकाकरण को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवगछिया के अलावा ढोलबज्जा अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र, साहू परबत्ता, एचएससी यमुनिया, एचएससी जगतपुर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बरूण कुमार ने कहा कि सोमवार को कुल तीन सौ लोगो को वैक्सीन का टीका लगाया गया। सोमवार को हुए वेक्सिनेश में सबो ने को प्रथम डोज लिया है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है