Headlines

नवगछिया में 21 लोग कोरोना संक्रमित.. रंगरा में छः लोग कोरोना संक्रमित, भेजा गया होम कोरेंटिन

नवगछिया : नवगछिया में रविवार को 21 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए जाने की पुष्टि हुई है। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सभी को कोरोना से संदर्भित चिकित्सा मुहैया कराने के बाद होम क्वारीनटीन कर दिया गया है। संक्रमित पाए गए मरीज में नवगछिया शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के हैं। नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि संक्रमित पाए गए मरीज को कोरोना से संदर्भित दवा उपलब्ध कराकर होम क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रंगरा में छः लोग कोरोना संक्रमित, सबों को भेजा गया होम कोरेंटिन, जबकि

रंगरा – रंगरा पीएचसी में रविवार को किये गए कोरोना जांच में कुल छः कोरोना संक्रमित लोगों की पहचान की गयी है. रंगरा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजन ने बताया कि संक्रमित पाए गए सभी रंगरा प्रखंड के ही हैं. डॉ रंजन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि रंगरा पीएचसी में रविवार को कुल 200 लोगों का वैक्सिनेशन किया गया है. वैक्सिनेशन के बाद सबों की स्थिति सामान्य है.

मास्क चेकिंग में 67 लोगों से वसूला गया जुर्माना

नवगछिया पुलिस जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रविवार को चलाए गए माक्स चेकिंग अभियान में 67 लोगों को सार्वजनिक स्थल पर बिना मास्क के गतिविधि करते पकड़ा। सभी लोगों को पुलिस द्वारा जुर्माना किया गया। इस दौरान सभी लोगों से कुल 3350 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। पुलिस ने इस दौरान 13 वाहन को भी ट्रैफिक नियम के उल्लंघन करने के मामले में पकड़ा। पकड़े गए सभी दस वाहनों से 10500 रुपये जुर्माना वसूल किया गया।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है