नवगछिया। नवगछिया सहित आसपास के प्रखंडों में रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दुर्गा मैया के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान महिलाओं ने दुर्गा मैया को डलिया भी चढ़ाया। नवगछिया बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना के अलावा संध्या समय आरती में हजारो लोगो ने भाग लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वहीं तेतरी दुर्गा मंदिर में मैया के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शक्तिपीठ कहे जाने वाले तेतरी दुर्गा मंदिर में मैया को चढ़ावा चढ़ाया।
सैदपुर और रंगरा दुर्गा मंदिर में भी देर रात तक श्रद्धालुओं का लगा रहा। मेला में विधि व्यवस्था के मद्देनजर एसपी सुशांत कुमार सरोज, एसडीपीओ ओमप्रकाश अरुण, इंस्पेक्टर भारत भूषन नजर रख रहे थे।

