NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया में भाजपा नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस.. रेलवे ओवरब्रिज जल्द शुरू

नवगछिया प्रखंड में सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन, बिहार सरकार की मंत्री रेणु देवी और विधायक ई. शैलेन्द्र ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार और केंद्र सरकार मिलकर राज्य का विकास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि नवगछिया का रेलवे ओवरब्रिज जल्द ही जनता को समर्पित किया जाएगा। इससे शहर में जाम की समस्या खत्म होगी। खगड़िया-पूर्णिया फोरलेन सड़क का काम भी जल्द शुरू होगा।

मंत्री रेणु देवी ने कहा कि सरकार महिलाओं को स्वावलंबी बनाने पर ध्यान दे रही है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी। उन्होंने कहा कि शाहनवाज हुसैन पिछले 11 वर्षों से सांसद या विधायक नहीं हैं, फिर भी नवगछिया और भागलपुर से जुड़े हैं।

विधायक ई. शैलेन्द्र ने कहा कि एनडीए सरकार में नवगछिया का चौमुखी विकास हुआ है। शाहनवाज ने दावा किया कि नवगछिया अनुमंडल की गोपालपुर और बिहपुर विधानसभा सीटें एनडीए जीतेगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश मंत्री अनिल ठाकुर, जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ निषाद समेत कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है