Headlines

नवगछिया में नकली खाद-बीज बिक्री की शिकायत, कृषि मंत्री से जांच की मांग

नवगछिया। ढोलबज्जा बाजार में कथित रूप से नकली खाद और बीज की बिक्री को लेकर मामला तूल पकड़ने लगा है। जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव प्रशांत भवेश कुमार ने इस संबंध में कृषि मंत्री रामकृपाल यादव को पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषी दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भेजे गए पत्र में आरोप लगाया गया है कि ढोलबज्जा बाजार की कई दुकानों में बड़े पैमाने पर नकली खाद-बीज बेचे जा रहे हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। शिकायत में कहा गया है कि यह मामला केवल स्थानीय किसानों तक सीमित नहीं है, बल्कि भागलपुर, पूर्णिया और मधेपुरा जिले के किसान भी बड़ी संख्या में इस बाजार से कृषि सामग्री की खरीदारी करते हैं।

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि किसान असली और नकली उत्पाद में अंतर नहीं कर पाते, जिसके कारण वे आसानी से ठगी का शिकार हो जाते हैं। इससे उनकी खेती प्रभावित होने के साथ-साथ आर्थिक स्थिति पर भी बुरा असर पड़ता है।

प्रशांत भवेश कुमार ने मांग की है कि कृषि विभाग की टीम द्वारा ढोलबज्जा बाजार की दुकानों की जांच कराई जाए और यदि शिकायत सही पाई जाती है तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

किसानों ने भी प्रशासन और कृषि विभाग से इस मामले को गंभीरता से लेने तथा बाजार में बिक रहे खाद-बीज की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है