NAUGACHIA News

नवगछिया : फर्जी दारोगा बनकर रचाई शादी: महिला सिपाही से ठगी, आरोपी गिरफ्तार

नवगछिया : यार्ड में दर्दनाक हादसा.. ट्रेन से कटकर युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

नवगछिया : बाढ़ से पहले एक्शन में प्रशासन.. इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध का निरीक्षण

नवगछिया में STF-पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली

नवगछिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ‘कुका’ की मौत, अस्पताल परिवार ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

नवगछिया में ट्रैफिक का हाल बेहाल, बरात की गाड़ियां भी फंसी

नवगछिया : दिनदहाड़े लूटकांड.. गल्ला व्यवसायी पर हमला कर 3.50 लाख रुपये लूटे

भागलपुर पहुचे मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया में दो वर्षीय बच्चा चमकी से पीड़ित.. न तो चिकित्सक मिले और न ही अन्य व्यवस्था -Naugachia News

नारायणपुर : प्रदेश में एईएस (एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम) यानी चमकी जैसी खतरनाक बीमारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग को भले ही सतर्क किया गया परंतु नारायणपुर पीएचसी में इलाज तो दूर दूसरी अन्य व्यवस्था भी नहीं हैं। एईएस से पीड़ित प्रखंड के मधुरापुर गांव निवासी दिलीप यादव के दो वर्षीय पुत्र विष्णु कुमार को जब पीएचसी ले जाया गया तो वहां न तो चिकित्सक मिले और न ही अन्य व्यवस्था।

Whatsapp group Join

आउटडोर सहित सभी काउंटर बंद थे। इतना ही नहीं भागलपुर ले जाने के लिए पीएचसी में एंबुलेंस भी नहीं मिल पाई। मजबूरन परिजन किराए की गाड़ी से जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां पर बच्चे का इलाज चल रहा है।

परिजन अजीत कुमार ने बताया कि पीएचसी में कोई कर्मचारी और चिकित्सक नहीं था। सभी काउंटर और कक्ष बंद थे। ऐसे में किसी को कोई सुविधा नहीं मिली। अजीत ने बताया कि रविवार सुबह सात बजे बच्चे को तेज बुखार, शरीर में ऐंठन होने लगी।

वह दांत किटकिटाने लगा। मां रुबी देवी परिजन के साथ इलाज के लिए नारायणपुर पीएचसी पहुंचीं। लेकिन वहां सफाईकर्मी के अलावा कोई नहीं मिला। मजबूरन उन्हें किसी तरह भागलपुर जाना पड़ा।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है