Headlines

नवगछिया में तेज रफ्तार जीप ने चाय दुकानदार को रौंदा, मौत

नवगछिया। नवगछिया-भागलपुर विक्रमशिला पहुंच पथ के जाह्नवी चौक पर तेज रफ्तार जीप ने चाय दुकानदार को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी। घटना रविवार देर रात दो बजे की है। जयमंगल टोला निवासी मृतक अनुभव मंडल चाय दुकान का बर्तन धो रहे थे। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने जाह्नवी चौक पर शव को रखकर जाम कर दिया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

करीब पांच घंटे रहे जाम से नवगछिया और भागलपुर की तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी। सूचना पर एसडीपीओ ओम प्रकाश अरुण भी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। आक्रोशित लोगों ने कहा कि आए दिन यहां पर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है। केवल जयमंगल टोला के 15 लोगों की जान सड़क हादसे में जा चुकी है।

इसलिए यहां पर बैरिकेडिंग और ब्रेकर बनाया जाये। ताकि वाहन नियंत्रित होकर चले। वहीं जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल भी अपने समर्थकों के साथ जाह्नवी चौक पर पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों को समझा-बुझाकर जाम को हटवाया। उन्होंने मौके से ही सड़क विभाग के अधिकारियों से बात कर ठोकर और बैरिकेडिंग देने की बात कही।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है