बिहपुर : मां वाम काली मंदिर बिहपुर के परिसर में रविवार की शाम मां वाम काली पूजा महासमिति की बैठक हुई। इसमें महंत नवलकिशोर दास ने बताया कि 12नवंबर को पिंडी पर विराजमान होने के बाद शाम पांच बजे मैया की महाआरती आयोजित होगी। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में नवगछिया पुलिस जिला के एसपी सुशांत कुमार सरोज भी महाआरती में शामिल होंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बैठक की अध्यक्षता कमेटी की अध्यक्ष सह मुखिया अरुणा देवी व संचालन महासमिति के प्रधान गौरव कुमार शर्मा ने किया। दोनों ने बताया कि इस बार भी मां के मंदिर व मेला क्षेत्र की निगरानी स्वयंसेवक, पुलिस बलों के साथ सीसीटीवी से होगी। प्रधान पुजारी जयंत कुमार शर्मा ने बताया कि कालीपूजा, दीपावली व लक्ष्मीपूजा 12 को एवं बिहपुर की मां वाम काली की प्रतिमा का विसर्जन 13 नवंबर को दिन के एक बजे थानाघाट, बिहपुर के सरोवर में होगा।
बैठक में सरपंच अशोक गोस्वामी, राजकिशोर मेहता, सोमनाथ झा, नंदलाल मंडल, नारायण शर्मा, प्रदीप सिंह, पूर्णेन्दु वर्मा, अब्जेंदू वर्मा, लालमोहन, शंकर रजक मौजूद रहे।














