नवगछिया : महंत स्थान चौक पर चाय की दुकान में चोरी… प्राथमिकी दर्ज

नवगछिया : झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महंत स्थान चौक समीप स्थित एक चाय दुकान से शुक्रवार की रात चोरों ने सारा सामान चोरी कर लिया। पीड़ित चाय दुकानदार विकलांग मरवा निवासी बिपुल चौधरी ने थाने में आवेदन देते हुए बताया है, कि एक माह के अंदर दूसरी बार दुकान में चोरी की घटना हुई है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शनिवार सुबह करीब चार बजे घर से दुकान पर आया तो दुकान के बगल का हिस्सा टूटा हुआ था। वहीं दुकान में रखा सारा समान समेत दो हजार रुपये भी चोरों ने चुरा लिए।

कुल 15 हजार रुपये का सामान चोरी किया गया। मामले को लेकर दुकानदार विपुल चौधरी ने मरवा निवासी गोपाल चौधरी को नामजद किया है। झंडापुर थानाध्यक्ष विश्वबंधु कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर लगी गई है। जांच की जा रही है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है