नवगछिया। मोक्षदा इंटर स्कूल भागलपुर में बुधवार को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा अखिल भारतीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड के गंगा दियारा स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बहत्तरा (राघोपुर) के कक्षा दस की छात्रा सुनिधि और छात्र तन्मय नारायण ने वित्तीय साक्षरता विषय पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिसके बाद दोनों छात्रों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। सफलता के लिए विद्यालय के प्राचार्य ज्ञानानंद झा, शिक्षक रविशंकर कुमार आदि ने दोनों को शुभकामनाएं दीं।
