नवगछिया । कदवा फोरलेन सड़क पर मकई सुखाने के दौरान दो लोगों की मौत के बाद कदवा इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी। घटना के बाद लोगों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। वहीं मृतक के परिवार के लोगों के अलावा महिलाएं रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंची और शव से लिपटकर छाती पीट-पीटकर रोने लगी। मृतक मातो राय की पत्नी पत्नी उर्मिला देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। वह रोते-रोते बेहोश हो रही थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मृतक की पुत्रियों का भी रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं मृतक गोपाल सिंह ने पत्नी गुंजन देवी भी पति के शव को गोद में लेकर दहाड़ मार मार कर रो रही थीं। वे तीन नाबालिग पुत्रों को छोड़ गए। चित्कार देखकर एक साथ सैकड़ों लोगों की आंखे नम हो गयी। एक साथ दो-दो शव के उठने से लोगों की आंखो से आंसू बहने लगे।
सरल स्वभाव के थे मा तोराय :
प्रतापनगर निवासी मातो राय हंसमुख, सरल, सुशील स्वभाव के थे। ग्रामीणों ने कहा कि वे व्यवहार कुशल थे। सबके साथ उनका संबंध अच्छा था। उनके निधन से समाज मे अपूरणीय क्षति हुई है।

