Headlines

नवगछिया/भागलपुर : विक्रमशिला पुल पूरी तरह सुरक्षित, गंगा में गिरी थी अस्थायी दीवार -प्रशासन

नवगछिया/भागलपुर। विक्रमशिला सेतु के नीचे गंगा नदी में एक दीवार गिरने की खबर के बाद इलाके में लोगों के बीच चिंता का माहौल बन गया था। हालांकि प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति स्पष्ट करते हुए पुल को पूरी तरह सुरक्षित बताया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आज सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार ने पुल निर्माण निगम के अभियंताओं की टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुल के मुख्य ढांचे (स्ट्रक्चर) में किसी प्रकार की कोई क्षति या तकनीकी खराबी नहीं पाई गई है।

अधिकारियों के अनुसार, जो दीवार गिरी है वह पुल का स्थायी हिस्सा नहीं थी, बल्कि निर्माण कार्य के दौरान बनाई गई एक अस्थायी (फॉल्स) दीवार थी। इस तरह की दीवारें नदी के तेज बहाव और पानी के दबाव को नियंत्रित करने के लिए बनाई जाती हैं, ताकि निर्माण कार्य सुरक्षित तरीके से पूरा किया जा सके।

एसडीओ ने बताया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इन अस्थायी दीवारों को हटाया जाना था, लेकिन कुछ दीवारें उस समय नहीं हट सकीं। उन्हीं में से एक जर्जर हो चुकी दीवार अब टूटकर गंगा में गिर गई है।

प्रशासन ने यह भी कहा कि शेष बची ऐसी अस्थायी दीवारों को जल्द चिन्हित कर हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। साथ ही पिछले दो दिनों से कुछ टीवी चैनलों और सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को भ्रामक और निराधार बताया गया है।

एसडीओ ने साफ किया कि पुल के पाया संख्या 19 को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है और विक्रमशिला सेतु पूरी तरह सुरक्षित है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है